समाचार

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ मंगल प्रवेश : मुनिश्री का मुरैना में हुआ मंगल आगमन


परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प. पू. उपाध्याय श्री विशोकसागर जी महाराज एवं श्रमणमुनि श्री विनिबोध सागर जी महाराज ससंघ ग्वालियर से मंगल पद विहार करते हुए मुरैना पधारे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन सन्त उपाध्याय श्री विशोकसागर जी महाराज ससंघ का मुरेना नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बड़ा जैन मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन राजू ने बताया कि परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प. पू. उपाध्याय श्री विशोकसागर जी महाराज एवं श्रमणमुनि श्री विनिबोध सागर जी महाराज ससंघ ग्वालियर से मंगल पद विहार करते हुए मुरैना पधारे। मुरैना जैन समाज द्वारा पूज्य उपाध्याय संघ की भव्य अगवानी की गई। सधर्मी बन्धु पुलिस पेट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए। वहां से मुनिश्री को बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में बड़े जैन मंदिर जी में प्रवेश कराया गया। बताया जाता है कि मुनिश्री का दिल्ली की ओर विहार चल रहा है।

ये रहे मौजूद

मुनिश्री के विहार में बड़ा जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद बंगाली, राजकुमार जैन, श्रमण संस्कृति न्यास के अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन, सतेंद्र जैन खनेता, सुनीत जैन ठेकेदार, नवीन जैन चैटा, विमल जैन बघपुरा, नवल जैन वरहाना, सुनील जैन, आशीष जैन (तेजाब वाले) सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page