शंका-समाधान प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज, पाठशाला प्रणेता मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज, मुनिश्री संघान सागर महाराज ससंघ की विधिवत चातुर्मास कलश की स्थापना औद्योगिक नगरी इंदौर के रेसकोर्स रोड पर रविवार 21 जुलाई को दोपहर दो बजे से अभय प्रशाल में की गई। प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर मुनिश्री का इंदौर में यह पहला चातुर्मास है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट….
इंदौर। शंका-समाधान प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज, पाठशाला प्रणेता मुनि श्री निर्वेग सागर महाराज, मुनिश्री संघान सागर महाराज ससंघ की विधिवत चातुर्मास कलश की स्थापना औद्योगिक नगरी इंदौर के रेसकोर्स रोड पर रविवार 21 जुलाई को दोपहर दो बजे से अभय प्रशाल में की गई। प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर मुनिश्री का इंदौर में यह पहला चातुर्मास है, मुनिश्री ससंघ सहीत समवशरण मंदिर से बैंड-बाजे के साथ बग्घियों मे बैठे सभी समाज जन के साथ जुलूस के रुप में अभय प्रशाल लाया गया। वहां पर सर्व प्रथम चैरी जैन की पूरी टीम ने कथक न्रत्य के साथ प्रस्तुति दी। मुनिश्री 108 संधान सागर जी महाराज का दसवां दीक्षा दिवस आज मनाया गया, जिसमें संधान सागर जी महाराज के साथ पूरे ससंघ ने मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की तीन परिक्रमा लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुनिश्री की प्रेरणा से सम्मेद शिखर जी में गुणायतन तीर्थ के ट्रस्टियों ने मुनिश्री के इंदौर में प्रथम चातुर्मास पर इन्दौर से सम्मेद शिखर जी के गुणायतन तीर्थ पर हजारों की संख्या में समाज जाएगा। इन्दौर से सिधि शिखर जी गुणायतन ट्रेन की है। ट्रस्टियों के द्वारा खिलोनों की ट्रेन लाइन मे लग कर चलाई। विभिन्न विषयों पर संपूर्ण मुनिश्री का पाद पक्षालन नवरत्नों किया। चातुर्मास कलश की स्थापना मुकेश पाटोदी के द्वारा की गई। भारत को जैन एवं जैनेत्तर समाज में मुनि श्री का लाइव कार्यक्रम जो कि सांयकाल पारस चैनल एवं जिनवाणी चैनल तथा प्रमाणिक एप के माध्यम से लाखों भक्त शंकासमाधान कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े हुये हैं तथा अनन्य भक्त हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक डोसी, नवीन गोधा, हर्ष जैन, मनोज बाकलीवाल, आनंद गोधा, भरत मोदी, दि. जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी,राजेश जैन दद्दू, डीके जैन, रानी अशोक डोसी, जैनेश झांझरी, अनामिका बाकलीवाल, श्वेतांबर जैन समाज, सिख समाज एवं वैश्य समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।













Add Comment