समाचार

आदिनाथ से महावीर जयंती महोत्सव निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा : मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज एवं पूज्यसागरजी महाराज ससंघ का होगा मंगल प्रवेश


आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में इंदौर फेडरेशन एवं रीजन तथा दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं मंगल प्रवेश का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प.पू. मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ एवं प.पू. मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में इंदौर फेडरेशन एवं रीजन तथा दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा एवं मंगल प्रवेश का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प.पू. मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ एवं प.पू. मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

संतों के सान्निध्य में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:00 बजे मंगल आगवानी के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा लीड्स, एयरपोर्ट रोड, छोटा बांगड़दा से प्रारंभ होकर सद्गुरु पैराडाइज, विद्या पैलेस, नव निर्मित मंदिर हाई लिंक सिटी होते हुए पुराने मंदिर हाई लिंक सिटी पहुंचेगी। जुलूस के माध्यम से श्रीजी की मंगल अगवानी की जाएगी, जो आगे मुनिसुव्रत जिनालय, हाई लिंक सिटी तक पहुंचेगी।

अभिषेक, शांतिधारा और प्रवचन का होगा आयोजन

पुराने मंदिर हाई लिंक सिटी में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न होगी। इसके पश्चात नव निर्मित मंदिर हाई लिंक सिटी में मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज एवं पूज्यसागरजी महाराज के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। प्रवचन के पश्चात महाराजश्री की आहारचर्या सम्पन्न होगी तथा श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है।

ये रहेगा कार्यक्रम

प्रातः 7:00 बजे – मंगल आगवानी (शोभायात्रा)

प्रातः 8:00 बजे – कलश एवं शांतिधारा

प्रातः 8:25 बजे – अतिथि सम्मान एवं प्रवचन

प्रातः 10:15 बजे – आहारचर्या

इन संतों का मिलेगा सान्निध्य

कार्यक्रम में प.पू. पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज, प.पू. आचार्य श्री वर्द्धमानसागरजी महामुनिराज, प.पू. आचार्य श्री अभिनंदनसागरजी महामुनिराज के आशीर्वाद स्वरूप मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज, मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज, मुनिश्री अप्रमितसागरजी महाराज एवं मुनिश्री सहजसागरजी महाराज का सान्निध्य रहेगा।

इन संगठनों के तत्वावधान में आयोजन

यह आयोजन दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद हाईलिंक जैन समाज, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस, पुष्प ग्रुप एवं पश्चिम क्षेत्र जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस

अध्यक्ष: संजय बरखा बड़जात्या

सचिव: जितेंद्र रानू पोरवाल

 

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प

अध्यक्ष: मयंक सपना काला

सचिव: रितेश मेघा जैन

मुख्य अतिथि एवं विशेष सहयोग

मुख्य अतिथि भरत कुसुम मोदी होंगे। विशेष सहयोग संजय पाटोदी, नवीन गोधा, तेजकुमार गंगवाल (गंगवाल फ्लोर फूड्स), इंद्रकुमार सेठी का होगा।

समाजजनों से अपील

आयोजकों ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा संतों के सान्निध्य का लाभ लें। दिगंबर जैन समाज हाईलिंक सिटी, तिरुमाला टाउन, हाईलिंक एक्सटेंशन, कृष्ण वाटिका, सद्गुरु पैराडाइज, महिमा सिटी, अंबिकापुरी, विद्या पैलेस, स्मृति नगर, अंजनी नगर, मॉर्डन सिटी, अशोक नगर, नरीमन सिटी, इंदौर कार्यक्रम के निवेदक हैं। अधिक जानकारी के लिए 89825-33343 पर संपर्क किया जा सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page