आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट…
रामगंजमंडी। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। शाम को अतिशय क्षेत्र कैथूली में मंगल आगमन होगा।
जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित है। अगवानी की तैयारी भव्यता के साथ की जा रही है। क्षेत्र आगमन से नगरवासियों में हर्ष की लहर है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नगर में भी मंगल आगमन होगा। महाराज श्री संघ का वर्ष 2025 का वर्षायोग भवानीमंडी में हुआ था, जो स्वर्णिम रहा। चातुर्मास के बाद भानपुरा की धरा पर महत्ती धर्म प्रभावना हुई। ऐसा कार्य हुआ जो अविस्मरणीय बन गया।













Add Comment