नांद्रे के इतिहास में चातुर्मास के लिए पहली बार पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, जयंत सागर जी, सिद्ध सागर जी और श्रुतसागर महाराज जी का इंदोर से नांद्रे तक 800 किमी पद विहार हो रहा है। यहां इसकी तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में वे दहीगांव में विराजित हैं। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…
नांद्रे। आचार्यश्री विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्धसागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागरजी महाराज वर्तमान में दहीगांव में विराजित हैं। भगवान महावीर जैन मंदिर नांद्रे कमेटी के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील ने कहा कि नांद्रे के इतिहास में चातुर्मास के लिए पहली बार पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिराजों का इंदौर से नांद्रे तक 800 किमी पद विहार हो रहा हैं। 2 जुलाई को नांद्रे में मुनिराजों कि भव्य अगवानी होगी। मंदिर के ट्रस्टी सुधीर चौधरी ने बताया कि श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर 100 साल पुराना हैं और यहां पत्थर का मानस्तंभ है।
नांद्रे में जैन समाज के 1300 घर हैं। नांद्रे गांव के अभी तक 3 भट्टारक स्वामीजी जी हुए हैं। आदिनाथ भगवान जी की प्रतिमा भट्टारक महाराज जी ने बनवाई है। श्राविका लतिका सुकुमार चौधरी ने बताया कि पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्यों के आगमन को लेकर नांद्रे के जैन समाज एवं नगर के लोगों में काफी उत्साह है। पट्टाचार्य भगवन श्री विशुद्धसागरजी महाराज सहित 32 मुनि महाराजों का जनवरी 2025 में मंगल प्रवेश हुआ था। वर्धमान सागर महाराज जी के संघ के 2 महाराज एक साथ 34 मुनीराजों का सानिध्य नांद्रे नगर को मिला था। इस अवसर पर उनकी अगवानी बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज एवं अन्य लोगों ने की थी। अपने प्रवचनों में आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज ने कहा था कि नांद्रे नगर में एकमात्र श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर है।
यह उल्लेखनीय बात है कि नांद्रे में जैन एकता देखने को मिली है। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील, सेक्रेटरी सुधीर चौधरी, अनिल पाचोरे,एनजे पाटील, शुभम पाचोरे, सुहास पाचोरे, सुदर्शन पाटील, सतीश पाटील (पोपट पाटील),सोनू उपाध्ये, दादासाहेब पाटील(इंगळे ),सुरज पाचोरे, निखिल पाटील, उषा पाचोरे, श्वेता चौधरी, अभय सकळे, गुलाब मुजावर, 1008 भगवान महावीर जैन मंदिर कमेटी व पूजा महा महोत्सव कमेटी एवं वीर सेवा दल नांद्रे, वीर महिला मंडळ, पार्श्व महिला परिषद, जैन युवा मंच के युवा पदाधिकारी, प्रभावणा समिति के कार्यकर्ता आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।













Add Comment