मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी का भव्य मंगल प्रवेश श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, छीपीटोला में हुआ। भक्तों ने तीनों मुनियों की भव्य अगवानी की। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी का भव्य मंगल प्रवेश श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, छीपीटोला में हुआ। भक्तों ने भव्य अगवानी की और तीनों मुनि श्री का 51 थालियों से पाद प्रक्षालन कर आरती की। तीनों मुनि श्री के विहार में सबसे पहले बच्चे केसरिया झण्डे लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजों की धुन पर भजन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।
श्रुत संवर्धन चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश पर इस बार छीपीटोला में सिर्फ और सिर्फ जिनवाणी की गूंज रही। अचार्य श्री के तीन अनमोल रत्नों का भव्य मंगल प्रवेश होने पर सकल जैन समाज व छीपीटोला जैन समाज के द्वारा भव्य अगवानी हुई। इस पवन अवसर पर परम पूज्य वंदनी गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ द्वारा तीनों मुनि श्री की अगवानी की गई । चित्र अनावरण अजय जैन, प्रमोद जैन ने किया और दीप प्रज्वलन मुन्ना जैन (खेरिया), प्रवीन जैन (पद्मावती ज्वैलर्स), मुन्ना जैन-बॉबी जैन ने कियाl

श्रीफल भेंट मंदिर कमेटी (चार्तुमास), समस्त महिला मण्डल, युवा मण्डल ने किया l इस मौके पर मन्दिर कमेटी के अनिल जैन, प्रवेश जैन, रविंद्र जैन, प्रदीप जैन (सी. ए), राजेश जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, आशु जैन (बाबा), सौरभ जैन, मनोज जैन, अखलेश जैन, विन्नू जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन समस्त श्रद्धालुजन थेl













Add Comment