आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी में पिछले 2 दिनों से अपने तप की साधना से नगर वासियों को अमृत मय रसपान करवाने वाले उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार खंडवा की ओर हुआ। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी में पिछले 2 दिनों से अपने तप की साधना से नगर वासियों को अमृत मय रसपान करवाने वाले उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार खंडवा की ओर हुआ।
विदित है कि आप निरंतर 4 माह से खंडवा में चातुर्मास कर धर्म की प्रभावना निरंतर कर रहे थे। आप धार्मिक क्षेत्र सिद्धवरकूट जी की यात्रा कर पुनः खंडवा की ओर विहाररत हैं। नगर में विराजमान मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के साथ सभी समाजजन मुनिश्री को बासवा पुल तक सहायक बन कर विहार में सहयोगी बने।













Add Comment