समाचार

मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने गौरैया बचाओ अभियान की सराहना की : मानवता और प्रकृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास


मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे ‘मानव ऑर्गेनाइजेशन’ के ‘गौरैया बचाओ अभियान’ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


ललितपुर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे ‘मानव ऑर्गेनाइजेशन’ के ‘गौरैया बचाओ अभियान’ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ललितपुर में आयोजित ‘जिज्ञासा समाधान’ कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री ने संगठन के संस्थापक पुष्पेंद्रसिंह चौहान एवं उनकी टीम के प्रयासों को मानवता और प्रकृति के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ. राजीव निरंजन, अभय जैन, सचिन जैन, बलराम कुशवाहा एवं गौरव ड्योढिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। महाराज श्री ने भावुक होकर कहा कि प्रकृति ने जितने भी जीव-जंतु बनाए हैं, वे सभी मनुष्य के लिए हितकारी हैं। गौरैया जैसे छोटे पक्षी भी प्रकृति के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अपने बचपन को स्मरण करते हुए कहा, “एक समय था जब सुबह-शाम गौरैया की मधुर ‘चीं-चीं’ हर घर में सुनाई देती थी, लेकिन आज वह स्वर लगभग विलुप्त हो गया है। उन्होंने आधुनिक विज्ञान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज विज्ञान केवल मानव सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहा है, जबकि जीवों और प्रकृति के संरक्षण की अनदेखी हो रही है। महाराज श्री ने समाज से आह्वान किया कि वे जीवों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं, क्योंकि “जीवों को बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page