सनावद नगर गौरव मुनिश्रेष्ठ प्रयोगसागर जी मुनिराज के सद्गुरु सान्निध्य में तेंदूखेड़ा नगरी में संपन्न मंगल चातुर्मास के उपसंहार स्वरूप पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव किया जा रहा है। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी की मंगल प्रेरणा और आशीर्वाद से आज्ञानुवर्ती शिष्य सनावद नगर गौरव मुनिश्रेष्ठ प्रयोगसागर जी मुनिराज के सद्गुरु सान्निध्य में तेंदूखेड़ा नगरी में संपन्न मंगल चातुर्मास के उपसंहार स्वरूप पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव किया जा रहा है। सन्मति जैन काका ने बताया कि शुभ समारोह शनिवार 15 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे से बाजार परिसऱ जैन धर्मशाला के पास, तेंदूखेड़ा में किया जाएगा।
जिसमें विशेष कार्यक्रम पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं विशेष आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुति समाज के बाल एवं युवा वर्ग द्वारा दी जाएगी। जिसमें नगर से सुधीरकुमार चौधरी, ललित चौधरी, डिसेंटबाला जैन, हेमलता जैन, वंदना जैन सहित अनेक समाजजन कार्यक्रम में अपने सहभागिता दर्ज करवाएंगे। तेंदूखेड़ा समाज कार्यकारणी समिति ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनने की अपील की है।













Add Comment