समाचार

मुनि श्री प्रणुत सागर जी का ससंघ हुआ बावनगजा में मंगल प्रवेश: श्रावकों और कमेटी ने की अगवानी, वार्षिक मेले के लिए चढ़ाया श्रीफल 


पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुुनि श्री प्रणुत सागर जी का बड़वानी से मंगल विहार बुधवार को हुआ। मुनि श्री बड़वानी और आसपास के श्रावक-श्राविकाओं के साथ पद विहार करते हुए श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी पहुंचे। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुुनि श्री प्रणुत सागर जी का बड़वानी से मंगल विहार बुधवार को हुआ। मुनि श्री बड़वानी और आसपास के श्रावक-श्राविकाओं के साथ पद विहार करते हुए श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी पहुंचे। रास्ते में मुनिश्री ने धर्म की कई बारीकियां श्रावकों को बताईं। साथ ही श्रावक श्राविकाओं ने जयघोष के साथ मंगल गान करते हुए विहार में साथ रहे। सिद्ध क्षेत्र पर बावनगजा कमेटी ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन, आरती उतार कर श्रीफल भेंट किया और ढोल की थाप पर मंगल प्रवेश कराया। मुनि श्री ससंघ बड़े बाबा के दर्शनार्थ पर्वत पर पहुंच कर दर्शन किए। मुनिश्री के सानिध्य में रात्रि में अहिंसा कॉन्सेप्ट जैन भजन संध्या धन्य श्री की मधुर आवाज में हुई। जिसमें श्रावकों ने खूब भक्ति मय नृत्य किए। मुनिश्री ने तलहटी के मंदिर के भी दर्शन किए तथा पूर्व से विराजित उपाध्याय श्री विभंजन सागर जी से भी मिलन हुआ।

वार्षिक मेले के लिए मुनिश्री से की अनुनय विनय 

बावनगजा ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोशी और ट्रस्ट कमेटी ने मुनिश्री प्रणुत सागर जी को आगामी माघ चतुर्दशी 16 और 17 जनवरी को होने वाले वार्षिक मेले, भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक, निर्वाण लाडू और मस्तकाभिषेक में सानिध्य प्रदान करने के लिए श्रीफल चढ़ाया। मुनिश्री ने सानिध्य प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। जिससे ट्रस्ट कमेटी और उपस्थित समुदाय ने हर्ष जताते हुए गुरुदेव के जयकारे लगाए। शीघ्र ही मुनि श्री के सानिध्य में कमेटी की मीटिंग कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मेला कमेटी का गठन कर कार्य सौंपे जाएंगे और शीघ्र ही पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

नएवर्ष में चरणाभिषेक और शांतिधारा हुई

1 तारीख नएवर्ष में गुरुदेव के सानिध्य में पर्वत राज की वंदना के साथ ही हजारों श्रावकों के बीच नववर्ष के आगमन में विश्व की सबसे पहली सबसे बड़ी प्रतिमा 84 फिट भगवान आदिनाथ के चरणाभिषेक और शांतिधारा की गई। गुरुदेव को श्रीफल चढ़ाने में ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोषी, उपाध्यक्ष जितेंद्र गोधा, ट्रस्टी धर्मेंद्र जैन, ट्रस्टी डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया वरिष्ठ मुन्नूलाल, पदम जैन, ऋषभ जैन एडवोकेट, सोनू जैन, सिद्धार्थ जैन, राजेश गोधा, रवींद्र जैन, किरण दोषी, प्रवीणा पहाड़िया, नमी पहाड़िया, पुष्पा बोहरा, मीना वोहरा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page