समाचार

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर ने की पुनः विनती मुनि श्री प्रमाण सागर जी एवं मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल किए समर्पित 


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के पदाधिकारी इंदौर में मुनि श्री प्रमाण सागर जी एवं मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास हो, इस निमित्त भोपाल पहुंचे। पढ़िए यह रिपोर्ट….


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के पदाधिकारी इंदौर में मुनि श्री प्रमाण सागर जी एवं मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास हो, इस निमित्त भोपाल पहुंचे। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि समाज के पदाधिकारीयों ने 1100 क्वार्टर जिनालय में पहुंचकर पहले मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज को इंदौर में चातुर्मास होस इस हेतु श्रीफल समर्पित किये।

मुनि श्री प्रणाम सागर जी महाराज ने कहा कि आप प्रयास करते रहिए, सही समय आने पर सफलता अवश्य मिलेगी। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी अशोका गार्डन स्थित जिनालय पहुंचे, वहां मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ को इंदौर में चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया। प्रतिउत्तर में मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि मुझे अब गुरु आज्ञा प्राप्त हो चुकी है और हम संघ सहित 6 दिन पश्चात इंदौर हेतु विहार करेंगे।

आप सभी समाज जनों का सहयोग अपेक्षित है। मैं इंदौर शहर के अधिकांश मंदिर में दर्शनार्थ पहुंचूंगा, तब चातुर्मास कलश स्थापना हेतु जगह तय होगी। यह सुनकर सभी पदाधिकारी बहुत खुश हुए।

सन 2019 में रेवती रेंज पर आचार्य श्री के साथ इंदौर में था, तब केवल सारथी था, अब पूरी जवाबदारी के साथ इंदौर पहुंचूंगा। सामाजिक संसद के पदाधिकारी पूर्व में भी 1 जून को विदिशा व भोपाल चातुर्मास का निवेदन करने हेतु पहुंचे थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page