समाचार

श्रावक-श्राविकाओं का सैलाब उमड़ा : मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज का धरियावद से करावली की ओर मंगल विहार हुआ


वात्सल्य वारिधि राष्ट्र गौरव दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के संघस्थ शिष्य युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज, ब्रह्मचारी नमन भैया संघस्थ सुरेंद्र कुमार जैन (नानाजी) ससंघ का धरियावद में 47 दिवसीय अपूर्व धर्म प्रभावना के पश्चात बुधवार शाम को करावली जिला सलूंबर की ओर मंगल विहार हो गया। पढ़िए अशोक जेतावत की रिपोर्ट…


धरियावद। वात्सल्य वारिधि राष्ट्र गौरव दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के संघस्थ शिष्य युगल मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज, ब्रह्मचारी नमन भैया संघस्थ सुरेंद्र कुमार जैन (नानाजी) ससंघ का धरियावद में 47 दिवसीय अपूर्व धर्म प्रभावना के पश्चात बुधवार शाम को करावली जिला सलूंबर की ओर मंगल विहार हो गया। दिगंबर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि दिगबंर जैन युगल मुनिराज श्री अपूर्व सागर जी महाराज, अर्पित सागर जी महाराज ससंघ का 16 मार्च, 2024 को पारसोला की तरफ से धरियावद नगर में मंगल प्रवेश हुआ था। बुधवार एक मई को मंगल विहार तक करीब 47 दिवसीय धरियावद प्रवास के दौरान मुनि संघ सान्निध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न हुए। भगवान राम जन्मोत्सव रामनवमी, ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव, श्री ऋषभदेव जयंती, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, श्री महावीर जयंती, जैन धर्म दर्शन ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण शिविर आदि समोराह विशाल स्तर पर भव्यता के साथ धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न हुए।

युगल मुनि संघ सान्निध्य में प्रतिदिन सामायिक संघ का स्वाध्याय, जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, पर्व पूजन, प्रवचन सभा, आहार चर्या, सामायिक, प्रश्नमंच, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, कक्षा शिक्षण, आरती-गुरु भक्ति, पुनः सामायिक, वैयावृति और भक्ति संध्या के कार्यक्रम नित्य प्रतिदिन चलते थे। इन सभी कार्यक्रमों में बालक-बालिका, युवा-युवतियां, महिला-पुरुष सभी आयु वर्ग के समाजजन ने यथासमय उपस्थित होकर धर्म लाभ लेकर पुण्यार्जन किया।

विहार में उमड़ा श्रावक-श्राविका का सैलाब

पूज्य युगल मुनि श्री के मंगल विहार में धरियावद नगर के श्रावक-श्राविकाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, हर कोई अपना कदम मुनि श्री ससंघ के साथ पद विहार में शामिल होकर पैदल-पैदल धरियावद नगर से करीब 5 किमी दूर स्थित लवकुश पेट्रोल पंप तक साथ गए और सायंकालीन आरती गुरु भक्ति और भक्ति संध्या का लाभ लिया। गुरुवार प्रातः पुनः पद विहार करते हुए मुनि संघ डरागांव स्थित रा. प्रा. विद्यालय भवन में पहुंचकर श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा और मुनि संघ की आहारचर्या दोपहर सामायिक, स्वाध्याय और सांयकालीन देवला गांव की ओर संघ का विहार हो गया, जहां रात्रि विश्राम हुआ। इस दौरान धरियावद समाज और करावली समाज जन विहार में व्यवस्था बना रहे हैं।

संघ सान्निध्य में आगामी कार्यक्रम:-

1. दिगंबर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने युगल मुनि संघ सान्निध्य से बताया कि दिगंबर जैन मुनि श्री अपूर्व सागर जी, अर्पित सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में आगामी 7 मई, 2024 मंगलवार के दिन ‘त्रिमूर्ति’ पंच तीर्थ पंचकल्याणक वार्षिकोत्सव, ध्वज परिवर्तन महोत्सव, श्री भक्तामर विधान पूजन एवं गुरु पूजा के कार्यक्रम विधानाचार्य पंडित कमलेश सिंघवी (सलूंबर) के निर्देशन में संपन्न होंगे। आयोजक सकल दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज और अभिनंदन साधना चैरिटेबल ट्रस्ट शेषपुर मोड़ रहेगी।

2. इसके पश्चात युगल मुनि संघ सान्निध्य में ही ग्राम करावली जिला सलूंबर में प्रथम बार श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, सर्च शांति महायज्ञ एवं मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक समारोह आगामी 11 से 16 मई 2024 तक प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया सागवाड़ा के निर्देशन में संपन्न होंगे। आयोजक एवं निवेदक सकल बीसा नरसिंहपुरा दिगंबर जैन समाज करावली सलूंबर रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page