तहसील अंतर्गत सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी पूज्य आचार्य श्री बसुनंदी जी महाराज के परम शिष्य युगल मुनि श्री शिवानंद जी व प्रशमानंद जी महाराज के मंगल सान्निध्य में हो रहे श्रुत पंचमी महोत्सव के कार्यक्रम हेतु रविवार को युगल मुनिश्री का नैनागिरि जैन तीर्थ पर भव्य आगमन / प्रवेश होने पर बुंदेली लोक धुनों पर थिरकते कलाकारों द्वारा अगवानी की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी पूज्य आचार्य श्री बसुनंदी जी महाराज के परम शिष्य युगल मुनि श्री शिवानंद जी व प्रशमानंद जी महाराज के मंगल सान्निध्य में हो रहे श्रुत पंचमी महोत्सव के कार्यक्रम हेतु रविवार को युगल मुनिश्री का नैनागिरि जैन तीर्थ पर भव्य आगमन / प्रवेश होने पर बुंदेली लोक धुनों पर थिरकते कलाकारों द्वारा अगवानी की। नैनागिरि के निकटवर्ती ग्राम खिरिया से नैनागिरि तक द्वार-द्वार रंगोली मंगल कलश के साथ ग्रामीण माता बहनों ने अगवानी की और क्षेत्रीय ग्रामीण व नगरीय अंचलों से आए भक्तों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर नैनागिरि क्षेत्र की मुख्य संरक्षक एवं महोत्सव की मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विमला जैन तथा श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस व मंत्री राजेश जैन रागी, उपमंत्री पं. अशोक जैन तथा प्रबंध समिति के मंत्री देवेंद्र लुहारी ,संयुक्त मंत्री वीरेंद्र सिंघई, उपमंत्री सुरेश चंद्र गुगरा व कमेटी के सदस्यों के साथ ही सुरेश सिंघई सुनवाहा, भागचंद्र निवार, नितिन बन्ना, प्रमोद सेठ, अखिलेश अखिल संगीतकार बकस्वाहा भागचद्र, मनीष, चंद्रशेखर बम्हौरी, लोकेश शाह बड़ामलहरा, क्षेत्र के मैनेजर शिखरचंद, कन्छेदी मुनीम, कोमल चंद्र, विकास, संदीप व कार्यरत स्टाफ, दिल्ली तथा अन्य प्रांतों से आए अतिथि सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित रहे।













Add Comment