अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के चातुर्मास धर्म प्रभावना रथ का तीसरा पड़ाव 14 अगस्त से 30 अगस्त तक मोदी जी की नसियां, बड़ा गणपति में रहेगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के चातुर्मास धर्म प्रभावना रथ का तीसरा पड़ाव 14 अगस्त से 30 अगस्त तक मोदी जी की नसियां, बड़ा गणपति में रहेगा। मुनि श्री का मंगल प्रवेश 14 अगस्त को सुबह 8 बजे मोदी जी की नसियां में होगा। यहां ध्वजारोहण के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
पूज्य धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद और महामंत्री रेखा जैन ने बताया कि इसके बाद 16 अगस्त से 12 दिवसीय भक्तामर विधान का आयोजन किया जाएगा। इस बीच योग, स्वस्तिक वितरण, वास्तु ,ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र दोष निवारण हवन, सरस्वती संस्कार आदि कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे मुनि श्री के प्रवचन, शाम को दीप अर्चना, आरती के कार्यक्रम होंगे।













Add Comment