समाचार

मुनि भक्त पिंकेश टोंग्या को गोम्मटगिरी का ट्रस्टी बनने पर दी बधाई: यह उपलब्धि नेतृत्व क्षमता और समर्पण का प्रतिफल 


दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद शीशमहल के कोषाध्यक्ष युवा साथी पिंकेश शांतिलाल जैन टोंग्या को गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र का ट्रस्टी बनाया गया है। इस उपलब्धि पर समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी मुनि भक्ति और सेवाभाविता की सराहना की है। इंदौर से पढ़िए राजेश जैन की यह खबर…


इंदौर। दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद शीशमहल के कोषाध्यक्ष युवा साथी पिंकेश शांतिलाल जैन टोंग्या को मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर स्थित गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र का ट्रस्टी बनने पर समाजजनों ने बधाई दी है। समाजजनों ने कहा कि यह आपके नेतृत्व क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। इंदौर जैन समाज के प्रमुख नरेंद्र वेद, डीके जैन, मनीष अजमेरा, कैलाश वेद, मुकेश टोंग्या, निर्मल सेठी, सुरेंद्र बाकलीवाल, नकुल पाटोदी, सौरभ पाटोदी, जेनेश झांझरी, संजय डोसी और राजेश नीता जैन ने साहसी, निस्वार्थ सेवाभावी, मिलनसार मुनिभक्त पिंकेश को ट्रस्टी बनने पर बधाई दी।

एवं उन्हें मिली नई जवाबदारी के प्रति यह भावना समाज के प्रतिनिधियों ने कही कि यह आपके नेतृत्व, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना का एक शानदार प्रमाण है। आपकी इस उपलब्धि से ट्रस्ट और समाज को बहुत लाभ होगा। आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page