श्री श्वेतांबर जैन पद्मावती पोरवाल संघ जंगमपुरा के तत्वावधान में मुमुक्षु नेहा बहन का वरघोड़ा जुलूस बुधवार को बियाबानी धार रोड स्थित दिगंबर जैन पोरवाल मांगलिक भवन से सुबह 10 बजे निकला। इसमें बड़ी संख्या में पोरवाल समाजजन शामिल हुए। इंदौर से पढ़िए, यह साभार संकलित खबर…
इंदौर। श्री श्वेतांबर जैन पद्मावती पोरवाल संघ जंगमपुरा के तत्वावधान में मुमुक्षु नेहा बहन का वरघोड़ा जुलूस बुधवार को बियाबानी धार रोड स्थित दिगंबर जैन पोरवाल मांगलिक भवन से सुबह 10 बजे निकला। इसमें बड़ी संख्या में पोरवाल समाजजन शामिल हुए। मंगल जुलूस पोरवाल भवन जंगमपुरा पर समाप्त हुआ। यहां महासती धैर्यप्रभा जी ने धर्मसभा को संबोधित किया। इसके पहले मेहंदी और चौबीसी के कार्यक्रम भी पोरवाल भवन में हुए। मुमुक्षु नेहा बहन की दीक्षा 5 जनवरी को बड़ी सादड़ी (चित्तोड़गढ़) में गुरुदेव धर्ममुनि महाराज के मुखारविंद से होगी। प्रारंभ में पोरवाल संघ के पदाधिकारियों और चातुर्मास समिति के सदस्यों ने मुमुक्षु नेहा बहन का बहुमान किया।
पोरवाल संघ के अध्यक्ष विनोद जैन, मंत्री कमल जैन ने बताया कि संघ की ओर से मोती की माला और शॉल भेंट की गई। प्रचार प्रमुख मुकेश जैन एवं अंकित जैन ने बताया कि पोरवाल मित्र मंडल, पोरवाल महिला मंडल, पोरवाल युवा संघ, जैन सोशल ग्रुप एवं हैदराबाद श्री संघ सहित अनेक समाजजन ने भी नेहा बहन का बहुमान किया। संचालन जिनेश्वर जैन ने किया।













Add Comment