समाचार

बहुमुखी प्रतिभा की धनी नीना जैन ने समाज का ध्वज बुलंद कियाः न्यू जर्सी अमेरिका के मेयर से हुई सम्मानित


नीना हंसकुमार जैन ऐसी शख्सियत हैं। जिन्होंने  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और जैन समाज का नाम रोशन किया। एंकर, कवियत्री, साहित्यसेवी और समाजसेवा में अग्रणी नीना जैन को अमेरिका के न्यू जर्सी मेयर ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान से सम्मानित किया। पढ़िए सन्मति जैन काका की इस खबर में उनकी शख्सियत के बारे में…


सनावद। नगर की नीना हंसकुमार जैन पोरवाड़ समाज की अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा के रूप में विख्यात हैं। अपने दादाजी स्व. अमोलकचंद वकील एवं पिताजी स्व. नेमीचंद जैन इंजीनियर से विरासत में समाज सेवा के गुण जन्म से ही लेकर आई थीं और विवाह के बाद सेठ अमीचंद जैन परिवार की बहू के रूप में समाज में कीर्तिमान स्थापित किए। हमसफर हंसकुमार जैन जी की अनवरत प्रेरणा, सहयोग एवं सराहना से अपने सपनों को पंख लगाती रहीं।  नीना जी ने अनेकों कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संचालित किए। साथ ही दूरदर्शन चैनल पर भी एंकर की भूमिका बखूबी निभाई। कई सामाजिक संगठन और संस्थाओं में उच्च पद पर रहते हुए समाजहित में कार्य किए।

मानवाधिकार आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं नीना

वर्तमान में मानव अधिकार संगठन दिल्ली की ओर से मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। लेखिका एवं कवियत्री के रूप में देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में उनकी तीन सौ रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में न्यू जर्सी अमेरिका में दोनों बच्चे सार्थक और सृष्टि तथा दामाद राजिल के साथ रहती हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान भी मिला

अमेरिका में भी उन्हें विगत वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान से न्यू जर्सी के मेयर ने सम्मानित किया। उनकी लेखनी हिंदी ही नहीं गुजराती अनुवाद में भी विदेश में सराही जा रही है। शीघ्र ही उनकी रचनाएं किताब के रूप में विमोचित की जाएगी। नीना जी साइक्लिंग में भी कीर्तिमान बना चुकी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page