17 मई से चल रहे मूकमाटी अर्थज्ञान सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन रविवार शाम को होगा। इसमें 300 से अधिक व्यक्तियों ने अध्ययन किया। में बाल बोध भाग 1 के 40 परीक्षार्थी, बाल बोध भाग 2 के 38 परीक्षार्थी, और वरिष्ठ वर्ग के प्रश्नोतर रत्नमालिका के लगभग 100 परीक्षार्थी 25 मई रविवार सुबह होगी। इसी दिन पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह भी होगा। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
रामगंजमंडी। 17 मई से चल रहे मूकमाटी अर्थज्ञान सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन रविवार शाम को होगा। शिविर निदेशक प्रशांत जैन आचार्य एवं आकाश जैन आचार्य ने बताया कि श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के संयोजन में ही धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन होने जा रहा है। इसमें 300 से अधिक व्यक्तियों ने अध्ययन किया। बाहर से आए विद्वान हेमंत जैन आचार्य, मनोज जैन, विनोद जैन आचार्य ने सभी को धार्मिक अध्ययन कराया। इसी क्रम में बच्चों को धर्म का ज्ञान कराते हुए बालबोध 1, बालबोध 2 का अध्ययन करवाया गया। इसी के साथ प्रश्नोत्तर रत्न मालिका, एवं आचार्य श्री द्वारा रचित बहु चर्चित कृति मूकमाटी महाकाव्य का अध्ययन कराया गया।
जिसकी विधिवत परीक्षाएं भी ली गई। जिसमंे 150 से अधिक श्रावक-श्राविका के साथ 30 से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी। इसी क्रम में बाल बोध भाग 1 के 40 परीक्षार्थी, बाल बोध भाग 2 के 38 परीक्षार्थी, और वरिष्ठ वर्ग के प्रश्नोतर रत्नमालिका के लगभग 100 परीक्षार्थी 25 मई रविवार सुबह होगी। इनका परिणाम 25 मई को शाम को घोषित किया जाएगा। प्रशांत जैन ने बताया कि 25 मई शाम 7.15 बजे से नगर में श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण एवं मूकमाटी महाकाव्य शिविर में आमंत्रित सभी विद्वत वर्ग का सम्मान समारोह, परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा। साथ ही शांतिनाथ पाठशाला के वार्षिक परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह भी किया जाएगा।













Add Comment