इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। यंग जैन स्टडी ग्रुप के तत्वावधान में जैन बाल एवं युवा संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 अप्रैल से 8 मंई तक सन्मति स्कूल छावनी में आयोजित किया गया। शिविर के अंतिम दिन समापन बेला में इंदौर नगर के जन प्रिय सांसद शंकर ललवानी शिविर में आए। शिविर का अवलोकन किया एवं धर्म की प्रवाहित अविरल गंगा के बाल एवं युवा वर्ग को संस्कारित होते देख आने वाले भारत के स्वर्णिम भविष्य की कल्पना की और अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी वर्ष में शिविर को निर्बाध रूप से चलाने हेतु हर संभव साथ मदद के लिए अपनी उपस्थिति उपलब्ध करवाने का वादा किया।

आयोजन समिति के प्रमुख प्रकाश छाबड़ा, अजय जैन मीटां ने स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित रतनलाल शास्त्री, अशोक बडजात्या, हंसमुख गांधी आदि उपस्थित रहे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
+1













Add Comment