समाचार

नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी को दिलाएंगे शपथ : सांसद नवीन जैन का जैन समाज द्वारा किया जायेगा अभिनंदन


राज्यसभा सांसद नवीन जैन के 4 मई को मुरैना आगमन पर जैन समाज मुरैना द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा। श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेसन के महामंत्री रमाशंकर नायक ने बताया कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात नवीन जैन का प्रथमवार मुरैना आगमन हो रहा है। उनके प्रथम नगर आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जायेगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट….


मुरैना। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के 4 मई को मुरैना आगमन पर जैन समाज मुरैना द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा। श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेसन के महामंत्री रमाशंकर नायक ने बताया कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात नवीन जैन का प्रथमवार मुरैना आगमन हो रहा है। उनके प्रथम नगर आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जायेगा। इस दौरान सांसद नवीन जैन सधर्मी बंधुओं से संवाद एवं चर्चा भी करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर कमेटी मुरैना के नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी को सांसद नवीन जैन शपथ ग्रहण कराएंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवं अध्यक्षता राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष टिकटोली होंगे। ज्ञान सागर सेवा सदन मुरैना में शाम 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्रेष्ठी वर्ग के साथ साथ महिलाए एवं युवा साथी भी बहुतायत संख्या में उपस्थित रहेंगे। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी मुरैना ने सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page