अतिशय तीर्थ बरसोंजी में आज हरियाली तीज के दिन, स्व. मोती रानी जैन की पुण्यतिथि पर जैन परिवार द्वारा श्री शांतिनाथ महामंडल विधान संपन्न कराया गया। इसी अवसर पर 2026 की गिरनार यात्रा हेतु 31 गुल्लक दान पेटी लेने का संकल्प लिया गया। पढ़िए बीबी जैन की विस्तृत खबर…
बरसोंजी, भिंड। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर, हरियाली तीज के पावन अवसर पर अतिशय तीर्थ बरसोंजी में जैन परिवार द्वारा स्वर्गीय मोती रानी जैन की पुण्य स्मृति में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन भव्य रूप से संपन्न कराया गया। यह उनकी चौथी पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर पूरे परिवार व समाज जनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 2026 की गिरनार यात्रा हेतु 31 गुल्लक दान पेटी लेने का संकल्प लिया गया, जो कि समाज सेवा और आध्यात्मिक लक्ष्य से जुड़ा विशेष निर्णय है।
शांतिनाथ विधान का आयोजन एकता, भक्ति और सेवा भावना को समर्पित
विधान की जानकारी देते हुए अशोक जैन ने बताया कि शांतिनाथ विधान का आयोजन समाज की एकता, भक्ति और सेवा भावना को समर्पित था। अभिषेक, पूजन, शांतिधारा जैसे विधानों को पूरे अनुशासन और पारंपरिक विधि से संपन्न कराया गया।
विधान में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य दिनेश जैन, मनोज जैन केसरी ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए वत्सल भोज की भी व्यवस्था की गई थी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति में रहे – धर्मेंद्र जैन, श्रीमती नीलम जैन, विकास जैन, सरिता जैन, आकाश जैन, श्रीमती वंशक जैन, शीतल जैन, सतीश जैन, रोहित जैन, मोनू जैन, मुरार आशु जैन, आगम जैन, उन्नति जैन, शेलू जैन, एलआईसी राहुल जैन, नगीना बुआ सहित समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे।













Add Comment