आगरा के मोती कटरा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने प्रवचनों के माध्यम से त्याग धर्म का महत्व समझते हुए आत्मशुद्धि का संकल्प लिया। पढ़िए अनंत जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा के मोती कटरा क्षेत्र स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को दशलक्षण महापर्व का आठवां दिन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तम त्याग धर्म की आराधना की गई।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्य अर्जित किया। मंदिर परिसर में आयोजित प्रवचन में विद्वानों ने त्याग धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्याग ही आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। उन्होंने बताया कि त्याग से जीवन में शांति और पवित्रता का संचार होता है।
श्रद्धालुओं ने त्याग धर्म को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया और दिनभर कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में भजन व मंगल आरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।
इस अवसर पर महावीरप्रसाद जैन, अनंत कुमार जैन, अरुण जैन, अजित जैन, सुनील जैन, जयंती जैन, गिरीशचंद जैन, जिनेन्द्र जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन सहित समस्त मोती कटरा जैन समाज उपस्थित रहा।













Add Comment