समाचार

मुनि भक्त समर कंठाली का मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान ने अभिनंदन किया : आचार्य वर्धमान सागरजी ससंघ के सान्निध्य में पंचकल्याणक में सौधर्म इंद्र बने थे 


पीपल्दा (सवाई माधोपुर) में पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज संघ के सानिध्य में हुआ था। इस महोत्सव में युवा समाज सेवी समर कंठाली सौधर्म इंद्र बने थे। उनके इस धार्मिक कार्य में शामिल होने पर मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान ने स्वागत अभिनंदन किया। धामनोद से पढ़िए, यह खबर…


धामनोद। पीपल्दा (सवाई माधोपुर) में पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज संघ के सानिध्य में हुआ था। इस महोत्सव में युवा समाज सेवी समर कंठाली सौधर्म इंद्र बने थे। उनके इस धार्मिक कार्य में शामिल होने पर मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान ने स्वागत अभिनंदन किया। कंठाली को तिलक लगाकर मोती की माला, पुष्पहार, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही सम्मान पत्र, श्रीफल व और शॉल भेंट की गई। इंजीनियर समर कंठाली विदेश में जॉब कर रहे थे लेकिन, उनका मोह विदेशी नौकरी से भंग हुआ और भारत लौट आए। प्रदेश की उद्योग नगरी इंदौर आए। यहीं उन्होंने अपना इनवेस्मेंट कंपनी खोलकर बिजनेस चालू किया। साथ ही खेती करना आरंभ किया। वे नई तकनीकी से खेती करवा रहे हैं और धीरे-धीरे धर्म की ओर अग्रसर हुए। उनकी माताजी ने आर्यिका दीक्षा ली। संघ में सेवाएं दीं। चातुर्मास में संत सेवा के लिए आहार चौका लगाया। अब पूर्णकालीन आहार चौका लगाने का संकल्प लेकर कार्य प्रारंभ किया। पुण्य जगा सौधर्म इंद्र बनने का आचार्य गुरु का आशीर्वाद मिला।

यह सभी गुरदेव के आशीर्वाद संत सेवा का फल है। इस दौरान ट्रस्ट सदस्य अजय जैन, महाप्रबंधक शशि श्रीवास्तव, मैनेजर कविता तोमर, भोजन प्रभारी प्रभुलाल स्वामी भी उपस्थित थे। सम्मान पत्र का वाचन दीपक प्रधान ने किया। इस अवसर उन्हें श्रावक श्रेष्ठी से अलंकृत किया गया। जैन मंदिर पहुंचकर अध्यक्ष महेश जैन, सुशीला जैन, सुरक्षा अजय जैन, राकेश जैन, नीलेश जैन, लोकेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र जैन, प्रिया नीलेश जैन, महेंद्र टेंट मामी आदि समाजजनों की उपस्थिति में सम्मान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page