समाचार

मोक्ष मार्ग : दीक्षार्थी आदेश्वर पचौरी की हुई गोद भराई


सारांश

सकल दिगंबर जैन समाज अग्रसेन नगर द्वारा वैराग्य की ओर बढ़ने वाले दीक्षार्थी के त्याग की अनुमोदना कर काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, नारियल, मखाने, विभिन्न फल एवं पंच मेवे सहित दीक्षार्थी की गोद भराई की गई। पढ़िये एक रिपोर्ट… 


मदनगंज किशनगढ़। सकल दिगंबर जैन समाज अग्रसेन नगर द्वारा शुक्रवार को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, अग्रसेन नगर में संयम पथ को अंगीकार करने वाले आदेश्वर पचौरी (धरियावद) की गोद भराई की रस्म अदा की गई।

पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 13 फरवरी को सूरज देवी सभागृह में दीक्षार्थी की जेनेश्वरी दीक्षा संपन्न होगी।

दीक्षार्थी की भव्य अगवानी

अध्यक्ष निर्मल सोगानी ने बताया कि दीक्षार्थी के अग्रसेन नगर पहुंचते ही ढोल, पुष्प वर्षा एवं आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के जयकारों के साथ दीक्षार्थी की भव्य अगवानी की गई।

त्याग की हुई अनुमोदना 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि सर्वप्रथम चैत्यालय में विराजित श्री शांतिनाथ भगवान, श्री श्रेयांसनाथ भगवान एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान दर्शन किए। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल अग्रसेन नगर द्वारा भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया, समाज द्वारा दीक्षार्थी भैया को शास्त्र भेंट किया गया। तत्पश्चात सकल दिगंबर जैन समाज अग्रसेन नगर द्वारा वैराग्य की ओर बढ़ने वाले दीक्षार्थी के त्याग की अनुमोदना कर काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, नारियल, मखाने, विभिन्न फल एवं पंच मेवे सहित दीक्षार्थी की गोद भराई की गई।

अंत में दीक्षार्थी भैया ने अपने मंगल आशीष वचन दिए। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज अग्रसेन नगर द्वारा दीक्षार्थी भैया के परिवारजन का स्वागत अभिनंदन किया गया।

गोद भराई करने वालों में प्रेमलता बाकलीवाल, रेनू सोगानी, रेखा बाकलीवाल, शिल्पा पाटनी, आशाएफ बाकलीवाल, प्रिया पाटनी, श्वेता जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज अग्रसेन नगर के भक्तगण उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
4
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page