समाचार

श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा अंबाह और आचार्य आनंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन सम्पन्न : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच 


नगर में रविवार, 4 मई को श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा अंबाह एवं आचार्य आनंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य नि:शुल्क बहुविशिष्ट स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जैन धर्मशाला, जयेश्वर रोड, अंबाह में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। नगर में रविवार, 4 मई को श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा अंबाह एवं आचार्य आनंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य नि:शुल्क बहुविशिष्ट स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जैन धर्मशाला, जयेश्वर रोड, अंबाह में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें अंबाह व आसपास के क्षेत्रों से आए 500 से अधिक मरीजों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई एवं नि:शुल्क परामर्श और औषधियां प्रदान की गईं।

शिविर का शुभारंभ

शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अंजली जैन, एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेश जैन, तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम और परम संरक्षक एडवोकेट अशोक जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने इस सेवा आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल बताया। एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा, “सेवा ही सच्चा धर्म है। इस प्रकार के नि:स्वार्थ सेवाभावी आयोजन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं। मैं आयोजन समिति को बधाई देता हूं और आश्वस्त करता हूं कि प्रशासन की ओर से भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”

विशेषज्ञों की टीम और सेवाएं

शिविर में आगरा, मुरैना और अंबाह से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें प्रमुख रहे:

कर्नल डॉ. रवि जैन (वरिष्ठ फिजीशियन)

डॉ. राकेश शर्मा (दंत रोग विशेषज्ञ)

डॉ. सुशील कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट)

डॉ. चंद्रशेखर (पेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ)

डॉ. प्रमोद शर्मा (बीएमओ, सिविल अस्पताल अंबाह)

डॉ. राकेश शर्मा (मेडिसिन विशेषज्ञ)

रोगों की विस्तृत जांच

शिविर में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, लीवर, पाचन संबंधी समस्याएं, गठिया, टीबी, थायरॉइड, माइग्रेन, मिर्गी, पैरालिसिस, त्वचा रोग, संक्रमण, गुप्त रोग और खून की जांच जैसे विविध विषयों पर सेवाएं दी गईं।

फिजियोथैरेपी अनुभाग में डॉक्टर सुशील शर्मा द्वारा सर्वाइकल, पैरालिसिस, पीठ दर्द, जोड़ दर्द, अकड़न जैसी समस्याओं का उपचार थेरैपी एवं परामर्श द्वारा किया गया। वहीं डॉक्टर चंद्रशेखर ने पेट की जलन, अपच, गैस, मूत्र रोग, गुदा रोग और गठान जैसी स्थितियों पर परामर्श व उपचार प्रदान किया।

सुविधाएं और व्यवस्थाएं

शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाएं, परामर्श पत्र और आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन भी दिया गया।

सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे किसी भी रोगी को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

आयोजन में सक्रिय योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में डॉक्टर सुधीर आचार्य, अमित जैन टकसारी, कुलदीप जैन, आनंद जैन टकसारी, संतोष जैन, सगुनचंद जैन, अंकित मिश्रा, केपी जैन, सुशील जैन, मनीष जैन, मनीष जैन बीज, चीकू जैन, श्रेयांस जैन, डॉबी जैन, राहुल जैन, विकास पाड़े, आकाश जैन, विकास जैन, गौरव जैन, पंकज जैन, संजीव जैन पाड़े, रजनी जैन, मालती जैन, देव गुर्जर, बालकिशन शर्मा, दुष्यंत तोमर, राजकुमार जैन, चुन्नू जैन, सोनू जैन, लबली जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप व आचार्य आनंद क्लब के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page