समाचार

फेस बुक लाइव पर अब तक 100 से अधिक साक्षात्कार: टीम गोल्डन थ्रेड की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि


महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली आयोजनों के तहत गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम में फेसबुक लाइव पर 100 से अधिक वीर वीराआंे के साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। जो टीम गोल्डन थ्रेड की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली आयोजनों के तहत गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम में फेसबुक लाइव पर 100 से अधिक वीर वीराआंे के साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। जो टीम गोल्डन थ्रेड की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शुक्रवार 13जून को होस्ट अजीत कोठिया ने विनय जांगड़ा जोन चेयरमेन तेलंगाना-कर्नाटक संभाग तथा रतन जैन फलौदिया मुख्य संयोजक रात्रि चौपाल का साक्षात्कार लेकर इसको अभिनव गति प्रदान की। गोल्डन थ्रेड संयोजक हस्तीमल बांठिया ने बताया कि 27 मार्च से प्रारंभ ये यात्रा 25 जून को विराम लगी।

बांठिया ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, रश्मि सारस्वत, शिल्पा बंब, अल्का जैन दुधेरिया, रेणु गुजरानी, मेघा गुप्ता, सारिका अग्रवाल, भावना कोठारी तथा अजीत कोठिया डडूका के सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना की। जिसके बिना इस यात्रा को रोचक और यादगार बनाना संभव नहीं था। निश्चित रूप से गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम ने महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page