समाचार

नसीराबाद मूर्ति खंडित करने का आरोप, जैन समाज में आक्रोश

किशनगढ़ । नसीराबाद में आचार्य ज्ञानसागर महाराज के समाधि तीर्थ पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पाश्र्वनाथ भगवान की मूर्ति खंडित करने का जैन समाज ने विरोध किया है। आरोप है कि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मय कर्मचारियों के वहां पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उन्होंने पाश्र्वनाथ भगवान की मूर्ति खंडित करवा दी। इसके विरोध स्वरूप जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मंदिर के बाहर धरना दिया। अंतर्मुखी सोशल मीडिया अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश बैद ने बताया कि इस तरह की हरकत निंदनीय है। संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ऐसा नहीं होने पर किशनगढ़ जैन समाज की ओर से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।  इधर, सांसद ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। d

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page