समाचार

महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक हुई : होली मिलन कार्यक्रम सहित सेनेटरी नेपकिन का किया वितरण


महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक हुई। इसमें होली मिलन कार्यक्रम सहित सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक हुई। इसमें होली मिलन कार्यक्रम सहित सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ओम बन्ना परिसर में वीर सुंदरलाल पटेल जिला कॉर्डिनेटर बांसवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, वीर रणजीत सिंह सोलंकी की अध्यक्षता तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल वीर अजीत कोठिया के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर 15 मार्च को तलवाड़ा में आयोज्य नवें संभागीय अधिवेशन में डडूका केंद्र का 11सदस्यीय दल भेजना तय किया गया। कॉन्फ्रेंस में जोनल रिपोर्ट केंद्र अध्यक्ष वीर रणजीत सिंह सोलंकी पढ़ेंगे।

25 सेनेटरी नेपकिन का वितरण 

इस अवसर पर एपेक्स से प्राप्त 25 सेनेटरी नेपकिन का वितरण ग्रामीण महिलाओं और बेटियों को किया गया।

अरथूना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वितरित 50 बेबी किट्स आयोजन की सदस्यों को जानकारी दी गई। जीवन रक्षक टैबलेट किट संबंधी एपेक्स की नई नीति पर भी सूचनाएं शेयर की गई। सभी का आभार वीर सुंदरलाल पटेल ने व्यक्त किया। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल वीर अजीत कोठिया ने सभी सदस्यों से रोजाना रात को आयोजित ई-चौपाल में हिस्सा लेने आग्रह किया। साप्ताहिक पत्रिका महावीर प्रवाह एक्सप्रेस को भी सभी से ऑनलाइन पढ़ने और पुरस्कार जीतने अनुरोध किया गया। संचालन वीर रणजीत सिंह सोलंकी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page