समाचार

महिला जैन मिलन की मासिक बैठक : बैठक में पॉलिथीन का उपयोग कम करने, पौधारोपण के फैसले लिए गए


महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा क्रमांक 10 द्वारा क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन के निवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। सभी ने साथ मिलकर जुलाई और अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। सभी ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट…


मकरोनिया। महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा क्रमांक 10 द्वारा क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन के निवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजिका ममता जैन, राष्ट्रीय संयोजिका संगीता चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन मुख्य रूप से शामिल हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात सभी ने महावीर प्रार्थना की। उसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी ने साथ मिलकर जुलाई और अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। सभी ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय संयोजिका ममता ने कहा कि महिला जैन मिलन नेहानगर बहुत अच्छा काम कर रही है, और इसी तरह एकजुट होकर आगे भी मिलकर ऐसे ही काम करें और आगे बढ़े ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिये। और किसी भी शुभ प्रसंग जैसे शादी की वर्षगांठ, जन्मदिवस ऐसे शुभ अवसरों पर पौधों का आदान प्रदान करना चाहिए। राष्ट्रीय संयोजिका संगीता चंदेरियाजी ने सभी को संकल्प दिलाया कि वह पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करें ।

मासिक मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय संयोजिका ममता जैन, राष्ट्रीय संयोजिका संगीता चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन ,पूर्व अध्यक्ष किरण जैन, कोषाध्यक्ष संध्या जैन, सचिव हिमांशी जैन, अध्यक्ष ऋतु जैन, उपाध्यक्ष ज्योति जैन, शालिनी बजाज, नीता बड़कुल, पीयूष जैन, मोना जैन, रजनी जैन, रेनू जैन, स्मिता जैन, स्मिता जैन (भाई जी), अंजना जैन, बबीता जैन, प्रियंका जैन, प्रीति जैन, विराना लल्ली जैन, सरिता जैन, रानी जैन, शिखा जैन आदि शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page