समाचार

जैन मिलन स्वतंत्र का आयोजन : मासिक बैठक हुई सम्पन्न


जैन मिलन स्वतंत्र की जून माह की मासिक बैठक बीते 26 जून को वीर प्रंकुल जैन के निज निवास पर संपन्न हुई। महावीर भगवान के सामने दीप प्रज्वलन कर महावीर प्रार्थना से बैठक प्रारंभ की गई। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अरविंद कुमार जैन का सम्मान किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र की जून माह की मासिक बैठक बीते 26 जून को वीर प्रंकुल जैन के निज निवास पर संपन्न हुई। महावीर भगवान के सामने दीप प्रज्वलन कर महावीर प्रार्थना से बैठक प्रारंभ की गई। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अरविंद कुमार जैन का सम्मान किया गया। बैठक के उपरांत वीर प्रांकुल जैन एवं वीर रवि जैन का जन्म दिवस मनाया गया। बैठक में कार्यक्रमों को करने के लिए जुलाई माह का एजेंडा तैयार किया गया है, जिसमें डबरा में होने जा रहे चातुर्मास की तैयारी के लिए कार्यक्रमों के लिए चर्चा की गई।

इस मौके पर धार्मिक यात्रा निकालने पर चर्चा की गई, स्वास्थ्य शिविर लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए सर्वसम्मति से सहमति प्राप्त हुई । बैठक में उपस्थित होने वाले सदस्यों में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर दीपक जी जैन स्वराज, क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत अतिवीर रितेश जैन क्षेत्रीय चेयरमैन मुनि सेवा, अध्यक्ष अतिवीर राजू जी जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, अतिवीर दिनेश कुमार एडवोकेट अतिवीर महेश जैन लाला,वीर रवि जैन, वीर प्रांकुल जैन, वीर शुभम जैन, वीर आशीष जैन, वीर अमित जैन ऑनलाइन, वीर नवनीत जैन, वीर राहुल जैन एमपी पुलिस, वीर अखिलेश जैन रानू, वीर नवीन जैन सिद्धांत, वीर नवीन जैन नयन, वीर दीपक जैन बिट्टू, वीर महेंद्र जैन लल्ला वीर मनीष जैन बंटी लूशन वाले, वीर मनीष जैन मोनू, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page