पाक कला एवं डिजाइनिंग आर्ट में निपुण जयपुर की मोनिका शाह ने श्रीलंका में हुई एशिया केक ऑस्कर 2025 प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां मास्टर केक आर्टिस्ट का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड जीता। उनकी इस उपलब्धि ने संपूर्ण भारत देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में एशिया भर से विभिन्न बेकर्स और केक आर्टिस्ट्स भाग लेने पहुंचे थे। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। पाक कला एवं डिजाइनिंग आर्ट में निपुण जयपुर की मोनिका शाह ने श्रीलंका में संपन्न हुई एशिया केक ऑस्कर 2025 प्रतियोगिता में भाग लेकर मास्टर केक आर्टिस्ट का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर संपूर्ण भारत देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे एशिया से विभिन्न बेकर्स और केक आर्टिस्ट्स ने भाग लिया था।
शाह का जीता यह अवार्ड इस बात का प्रमाण है कि अगर मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और मजबूत इरादे हों तो एक सपना, एक पहचान बन सकता है। मोनिका शाह की इस सफ़लता और सम्मान से परिवार और समाज का गौरव बढ़ा है। शाह के लिए समाज, सगे संबंधियों और परिचितों ने बधाइयां प्रेषित की है।













Add Comment