समाचार

सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक 8 फरवरी को : श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में होंगे कई कार्यक्रम


जैन समाज के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 8 फरवरी रविवार को बड़े भक्ति भाव और हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। जैन समाज के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 8 फरवरी रविवार को बड़े भक्ति भाव और हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस मंगल अवसर पर संतोष बाकलीवाल ने बताया कि जिसमें प्रातः 7 बजे श्रीजी का जलाभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय पूजन के बाद प्रातः 8बजे सुपार्श्वनाथ मंडल विधान होगा साथ ही निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। रात्रि में आरती की जाएगी। इस अवसर पर श्री सुपार्श्वनाथ भक्त मंडल ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने का निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page