सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में पर्वराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, विधान का आयोजन हो रहा है। दोपहर में स्थानीय विद्या भवन में पुण्यार्जक परिवारों द्वारा विधान का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में पर्वराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, विधान का आयोजन हो रहा है। दोपहर में स्थानीय विद्या भवन में पुण्यार्जक परिवारों द्वारा विधान का आयोजन किया जा रहा है। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती, विद्या भवन में आरती प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति की जा रही है। बुधवार 11 सितंबर को जैन धर्म के नवमे तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा ।अत्यंत भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। दोपहर में विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवार अनिलकुमार पुजारी, निर्मल कुमार जैन, जयकुमार जैन कुंडलपुर ,कोमलचंद्र राकेश कुमार जैन कुंडलपुर द्वारा विधान का आयोजन किया गया।
पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य चंदा संदीप संजय सुदीप तरुण विवेक अक्षत जैन परिवार बालाघाट, बाबूलाल प्रभा महेंद्र जयकुमार राजकुमारी नीलेंद्र अनिकेत विवेक जैन भोपाल परिवार को प्राप्त हुआ ।रात्रि में आरती प्रवचन एवं महावीर जन्मोत्सव नाटिका की सुंदर प्रस्तुति की गई।













Add Comment