समाचार

भगवान नमीनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 7 मई को  भक्ति भाव पूर्वक चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू


सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर, में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान श्री नमीनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 7 मई को पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा ।पढि़ए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट ……


कुंडलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान श्री नमीनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 7 मई को पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा ,पूजन विधान होगा ।

इस अवसर पर अत्यंत भक्ति भाव पूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।आचार्य श्री का पूजन ,मुनि श्री के प्रवचन, मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी। सांयकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page