समाचार

तीर्थंकर श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया : भगवान का किया गया रजत कलशों से अभिषेक


श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी में देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…


कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी में देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थंकर श्री धर्मनाथ भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रदक्षिणा देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया। इसके पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया।

इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा जय कुमार-त्रिशला गंगवाल, अनिल-अनिता जैन ठोल्या, विनोद अजमेरा परिवार के द्वारा की गई। उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा अर्घ्य चढ़ाया गया। सभी भक्तों द्वारा पूजन अर्चना भी की गई।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंत्री ललित सेठी, ईशान कासलीवाल, मिट्ठू पापड़ीवाल, संजय गंगवाल, सुशील काला, दिलीप छाबडा आदि शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page