समाचार

मोक्ष कल्याणक दिवस महावीर निर्वाणोत्सव एवं विधान सम्पन्न

मोक्ष कल्याणक दिवस महावीर निर्वाणोत्सव एवं विधान सम्पन्न

 

मुरैना (मनोज नायक)। भगवान महावीर स्वामी निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया एवं भगवान महावीर विधान का आयोजन किया गया। महावीर स्वामी के 2549वें मोक्ष कल्याणक पर बड़े जैन मंदिर में शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेशकुमार पंकजकुमार जैन (मेडीकल वाले) एवं प्रथम लाड़ू अर्पित करने का सौभाग्य देवदत्त जैन, चेतनमाला जैन को प्राप्त हुआ।

प्रतिष्ठाचार्य पंडित संजय शास्त्री (सिहोनियां वाले) ने सभी धार्मिक क्रियाओं को सम्पन्न कराया। संगीतकार जैन स्वर संगम पार्टी मुरैना ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सकल जैन समाज के सधर्मी बन्धु उपस्थित थे। निर्वाण महोत्सव के पर श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियां जी मन्दिर में श्री 1008 भगवान महावीर विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। विधानाचार्य पंडित नवनीत जैन शास्त्री के सान्निध्य में सामूहिक रूप से विधान का आयोजन किया गया।

जिसमें सौरभ एंड पार्टी ने संगीत की स्वर लहरी से सभी को मोहित किया। सधर्मी बन्धुओं, माता-बहिनों ने भक्ति से ओतप्रोत होकर नृत्य प्रस्तुत किए। विधान में पदमचंद जैन (चेंटा वाले), पदमचंद चौधरी, बलराम जैन, नत्थीलाल, अनिल फ्रेस वाले, सोनू सिधारी के पुरा, विकास जैन (पलपुरा) , राजकुमार जैन (कुथियाना वाले) एवं नसियां जी जैन युवा मंडल ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page