सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चैनल से जिनशासन की धर्म प्रभावना बढ़ाने में सतत प्रयासरत समाज गौरव मोहित सिंघई ने वास्तव में जैन समाज ही नहीं अपितु पूरे सुसनेर नगर का एवं पूरे भारत की जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
मुंबई। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जैनिज्म ऑफिशियल चैनल से जिनशासन की धर्म प्रभावना बढ़ाने में सतत प्रयासरत समाज गौरव मोहित सिंघई ने वास्तव में जैन समाज ही नहीं अपितु पूरे सुसनेर नगर का एवं पूरे भारत की जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। मुंबई मलाड में अखिल भारतीय धर्म प्रभावक समिति द्वारा परम पूज्य मुनि श्री प्रणूत सागर प्रसन्न मन जी गुरुदेव के सानिध्य में सम्मान पाने पर हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं।
इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू ने बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस हाइटेक कंप्यूटर युग में जिनशासन की ध्वजा को इसी तरह आगे फहराते हुए धर्म समाज को गौरवान्वित करते हुए आगे बढ़ते रहे।













Add Comment