समाचार

पर्युषण पर्व पर हुआ स्नेह भोज और संयम का उत्सव : तप का सम्मान: मोदीजी की नसिया में तपस्वियों का भव्य सम्मान


पर्युषण पर्व के अवसर पर अजमेर की मोदीजी की नसिया में तपस्वियों का सम्मान एवं स्नेह भोज का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक समाजजनों ने भाग लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर की ऐतिहासिक मोदीजी की नसिया में पर्युषण पर्व के अवसर पर एक भव्य तपस्वी सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर 32, 16, 10, 7 और 5 उपवास करने वाले साधकों का सार्वजनिक सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि एडिशनल CGST कमिश्नर श्री वीरेंद्र जैन ने कहा कि तपस्वियों की साधना आत्मबल और संयम की सजीव प्रेरणा है।

समारोह के संयोजक सुनील गोधा, विहर्ष सागर भक्त मंडल (विनोद गंगवाल, पवन पटौदी, दिनेश गोधा, सोनू भैया, आशीष गंगवाल, आलोक जैन, जय गोधा, मुकेश गोधा आदि) एवं पंच लश्करी गोठ नसिया जी थे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. रूपेश मोदी, सुशील पहाड़िया एवं राकेश गोधा मंचासीन रहे।

तप का सम्मान, संस्कृति का उत्थान

समाज के वरिष्ठजन योगेन्द्र काला, नीरज मोदी, सुरेन्द्र मोदी, जयदीप जैन, रेखा दीदी, वीरेन्द्र बड़जात्या, संजय पापड़ीवाल, कमल रावका, प्रदीप बड़जात्या, कमल काला और प्रदीप सेठी की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन उर्वी गोधा ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्वप्निल टोंग्या द्वारा किया गया। तपस्वियों को माला, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। अंत में समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संदेश दिया गया—“तप का सम्मान, संस्कृति का उत्थान।”

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page