आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टाप टेन बच्चों का सम्मान हुआ। विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने मेधावी छात्र- छात्राओं को तिलक एवं माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंडावरा से पढ़िए, यह खबर…
मंडावरा(ललितपुर)। यहां में आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती पूजन एवं आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के हाईस्कूल की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के टाप टेन बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने मेधावी छात्र- छात्राओं को तिलक एवं माल्यार्पण करके स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चक्रेश जैन बताया कि आयुषी पटेल ने 90 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, खुशी रावत एवं सलिल नामदेव ने 89 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, गौरी राजा ने 89 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, माही राजा एवं रमेश कुशवाहा ने 88 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ, राधिका सेन ने 87 प्रतिशत अंक के साथ पंचम, खुशी लक्षकार ने 86 प्रतिशत अंक के साथ षष्ठम, कृष्णा कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक के साथ सप्तम, प्रांजल असाटी ने 84 प्रतिशत के साथ अष्टम एवं राजवीरसिंह ने नौवा एवं अभिषेक ने 83 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। मेधावी बच्चों ने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया। सभी टाप टेन बच्चे बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, कोषाध्यक्ष विजयकुमार जैन, प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन, सुधेशकुमार खरे, रोहित कुमार सोनी, बद्रीसिंह, कुंवर नरेश, पूर्णिमा जैन, अनुष्का सिंह, मुस्कान, अमरसिंह, रवि राजा, गोरेलाल कुशवाहा, जालम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन रोहितकुमार सोनी ने किया। प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।













Add Comment