श्रीमाल जैन समाज संस्था का दीपावली मिलन समारोह श्री दिगम्बर जैन मंदिर तलवंडी सेक्टर-ए कोटा में हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं के गेम्स का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…
कोटा। श्रीमाल जैन समाज संस्था का दीपावली मिलन समारोह श्री दिगम्बर जैन मंदिर तलवंडी सेक्टर-ए कोटा में हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं के गेम्स का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीए धर्मचंद जैन शाह रहे एवं विशिष्ट अतिथि अशोक पहाड़िया और प्रकाशचंद सामरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र जैन श्रीमाल ( नैनवां वाले )ने की। मंगल वाचन अभिषेक भैया जी ने किया। पूर्व महासचिव एवं समाज के अग्रणी शिखरचंद जैन ने समाज की एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए उसकी आवश्यकता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में तप और उपवास करने के साथ विशिष्ट मेधावी व्यक्तियों और बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। संचालन धर्मेश जैन ने किया।
आभार राजेंद्र जैन श्रीमाल (नैनवां वाले) अध्यक्ष एवं महासचिव संजय जैन( बगलाई वाले )एवं कोषाध्यक्ष अमित जैन ने माना।













Add Comment