समाचार

जैन कल्याण बोर्ड गठन की उठाई मांग : कर्नाटक में जैन आचार्य श्री कामकुमार मुनिराज की निर्मम हत्या का विरोध


 विश्व जैन संगठन ने सभी राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों में जैन सदस्य की नियुक्ति और जैन धर्म, तीर्थो के संरक्षण के लिए जैन कल्याण बोर्ड गठन की मांग की है। इसके लिए 15 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों से ऋषभ विहार तक रैली निकाली जाएगी। पढ़िए आकाश जैन की रिपोर्ट…


दिल्ली। विश्व जैन संगठन ने सभी राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों में जैन सदस्य की नियुक्ति और जैन धर्म, तीर्थो के संरक्षण के लिए जैन कल्याण बोर्ड गठन की मांग की है। इसके लिए 15 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों से ऋषभ विहार तक रैली निकाली जाएगी। इससे पहले सुबह 8 बजे सभा होगी और इसके बाद ज्ञापन दिया जाएगा।

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पूज्य जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में और दिल्ली सहित सभी राज्यों के अल्पसंख्यक आयोगों में जैन सदस्यों की नियुक्ति और जैन धर्म, तीर्थ, संत व समाज के संरक्षण हेतु जैन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग हेतु शनिवार, 15 जुलाई को प्रात: 8 बजे दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज की रैलियां ऋषभ विहार पहुंचेंगी।

यहां ससंघ चातुर्मास हेतु विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महामुनिराज संसघ (51 पिच्छी) से मंगल आशीर्वाद लेंगे और पूज्य आचार्य श्री ससंघ के पावन सानिध्य में जैन तीर्थ व संत संरक्षण सभा का आयोजन होगा। संगठन के उपाध्यक्ष यश जैन ने बताया कि ऋषभ विहार में धर्म सभा के पश्चात कर्नाटक भवन, चाणक्य पुरी, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर को कर्नाटक सरकार के लिए और दिल्ली सरकार व राजस्थान, मध्य प्रदेश भवन में राज्य सरकारों को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य व जैन कल्याण बोर्ड के गठन के लिए दिन में एक बजे संगठन ज्ञापन सौंपेगा। दिल्ली एनसीआर की समस्त मंदिर जी प्रबंधक समितियों, जैन संस्थाओं व समाज से सहयोग हेतु विनती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page