समाचार

जन्म कल्याणक महोत्सव पर महिलाओं में उत्साह भगवान महावीर को महिला मंडलों की सदस्यों ने झूलाया पालना


आगरा के प्रताप नगर स्थित अलकापुरी में 7 अप्रैल को शांतिनाथ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पालना झुलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें शांतिनाथ महिला मंडल की सभी महिलाओं ने महाराजा सिद्धार्थ के दरबार में महावीर झूले पालना जरा होले झोंटा दीजियो.. बाजे कुंडलपुर में बधाई गीत पर नृत्य कर भगवान महावीर को पालना झुलाया गया| पढ़िए विशेष रिपोर्ट ……


आगरा । 21 अप्रैल निकलने वाली 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव की तैयारियां आगरा में तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आगरा के प्रताप नगर स्थित अलकापुरी में 7 अप्रैल को शांतिनाथ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पालना झुलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें शांतिनाथ महिला मंडल की सभी महिलाओं ने महाराजा सिद्धार्थ के दरबार में महावीर झूले पालना जरा होले झोंटा दीजियो.. बाजे कुंडलपुर में बधाई गीत पर नृत्य कर भगवान महावीर को पालना झुलाया गया| और भगवान महावीर के जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई। इस दौरान सभी महिलाओं का उत्साह भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को देखते ही बन रहा था| इस अवसर पर रूचि जैन,राखी जैन,प्रिया जैन,अनु जैन सीमा जैन, ऋतु जैन,निधि जैन,नीतू जैन,सोनल जैन,एकता जैन,शिखा जैन रेनू जैन, रूबी जैन,आकांक्षा जैन समस्त शांतिनाथ महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रही|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page