जाल सभाग्रह में सकल जैन समाज की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के इंदौर चातुर्मास 2024 हेतु जिस प्रकार समाज एकता के साथ समस्त गुरुभक्तों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये, वह समस्त जैन समाज की उत्कृष्ट भावनाओं को परिभाषित कर गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। जाल सभाग्रह में सकल जैन समाज की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के इंदौर चातुर्मास 2024 हेतु जिस प्रकार समाज एकता के साथ समस्त गुरुभक्तों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये, वह समस्त जैन समाज की उत्कृष्ट भावनाओं को परिभाषित कर गया। इस बैठक में जैन रत्न पंडित रतनलाल शास्त्री, बाल ब्रह्मचारी अभय भैया, राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, अशोक बडजात्या, हंसमुख गांधी, रानी अशोक डोसी, अशोक खासगीवाला, अरविंद जैन एडवोकेट, निर्मल कासलीवाल, कैलाश वेद, राजेश जैन दद्दू, प्रदीप बडजात्या, नकुल पाटोदी, डीके जैन डीएसपी, चिंतन बाकीवाला, मोनू सपना गोधा, मनोज अनामिका बाकलीवाल एवं इंदौर जैन समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं इंदौर सकल जैन समाज गुरुदेव को इंदौर लाने हेतु प्रयासरत हैं।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सकल जैन समाज इंदौर कम से कम 51 बसों के माध्यम से 23 जून को गुरुजी के श्री चरणों मे मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशाल श्रीफल समर्पित करने भोपाल जाएगा।













Add Comment