अखिल भारतीय दिगंबर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान कोर कमेटी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया की अध्यक्षता में 21 दिसंबर रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों एवं हाल ही में बने सीए के सम्मान समारोह रखा जा रहा है। उदयपुर से पढ़िए, अशोक जेतावत धरियावद की यह खबर…
उदयपुर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान कोर कमेटी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया की अध्यक्षता में 21 दिसंबर रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों एवं हाल ही में बने सीए के सम्मान समारोह रखा जा रहा है। साथ ही वर्ष 2026 का बहुरंगी कैलेंडर का विमोचन भी करवाया जाएगा। संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत ने बताया कि इस निर्णय के साथ बैठक संस्थान परम संरक्षक कुंतिलाल जैन के मुख्य आतिथ्य में अनेक समाज को गौरवान्वित करने वाले निर्णय के साथ हुई। संस्थान राजस्थान प्रदेश संरक्षक सुमतिलाल दुदावत ने बताया कि कार्यक्रम तेरापंथ भवन बिजोलिया हाउस रखा जाएगा।
महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि सम्मान समारोह में उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौजूद रहेंगे। संस्थान के वरिष्ठ सदस्य रमेश जूसोत ने बताया कि कैलेंडर का विमोचन हूमड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया करेंगे। संस्थान परम संरक्षक कुंतिलाल जैन ने वर्तमान समय में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बनाने का प्रस्ताव रखा।
जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल गागावत ने समर्थन करते हुए कहा कि हमें 21 दिसंबर मिटिग में विस्तार से योजना बनाकर विचार-विमर्श किया जाएगा। मीटिंग में महिला मोर्चा महामंत्री विभा सुरावत, मंत्री सारिका सुरावत, कल्पना हाथी, रेखा जैन, महावीर गागावत, पीयूष जैन, अशोक जुसोत आदि की उपस्थिति रहीं।













Add Comment