समाचार

आचार्य श्री सौरभ सागर जी का 29वां वर्षायोग : मंगल प्रवेश की तैयारियों को लेकर हुई बैठक


आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी मुनिराज का 29वां पावन वर्षायोग प्रताप नगर में होने जा रहा है। मंगल प्रवेश को नई ऊंचाइयां देने के लिए राजीव जैन गाजियाबाद के निर्देशन में तोतुका सभा भवन नारायण सिंह सर्किल में मीटिंग हुई l पढ़िए यह रिपोर्ट…


जयपुर। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी मुनिराज का 29वां पावन वर्षायोग प्रताप नगर में होने जा रहा है। इस हेतु गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश आगामी 25 जून जयपुर में होगा। मंगल प्रवेश को नई ऊंचाइयां देने के लिए राजीव जैन गाजियाबाद के निर्देशन में तोतुका सभा भवन नारायण सिंह सर्किल में मीटिंग हुई l जिसमें उत्तम चंद पांड्या, मुकेश सौगाणी, प्रदीप लाला, विनोद कोटखावदा, मनोज सौगाणी, कमलेश बावड़ी, गजेंद्र बड़जात्या, दुर्गा लाल नेता, पदम बिलाला,शिखर सारसोप, महेश सेठी, चेतन निमोड़ीया तथा समाज के महिला मंडल, युवा मंडल के सदस्य मौजूद थेl

राजीव जैन गाजियाबाद ने बताया कि आचार्य श्री बहुत ही सरल स्वभाव और वात्सल्य से परिपूर्ण हैंl सभी को मंगल प्रवेश के कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेना चाहिए l प्रचार संयोजक सुनील साखुनिया ने बताया कि 25 जून को ठीक प्रातः 7:15 बजे जयपुर चारदीवारी स्थित हवामहल से आचार्य श्री विहार करेंगे। हवामहल बड़ी चौपड़ से भव्य लवाजमा धर्मपथ शोभायात्रा में परिवर्तित होते हुए आचार्य श्री के कदमों से ताल मिलाते हुए बड़े ही भक्तिभाव से जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापूबाजार, न्यू गेट,अजमेरी गेट होते हुए भट्टारकजी की नसियां प्रांगण में मंगल प्रवेश करेगा। यहां विशाल धर्म सभा होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page