एचएनडी होस्टल पुणे की जमीन के सौदे को रद्द करवाने संबंधित चिंतन बैठक 26 अक्टूबर रविवार को होगी। इसमें देश की सभी वरिष्ठ संस्थाओं के पदाधिकारी मंथन करेंगे। पुणे से पढ़िए, यह खबर…
पुणे। एचएनडी होस्टल पुणे की जमीन के सौदे को रद्द करवाने संबंधित चिंतन बैठक 26 अक्टूबर रविवार को होगी। इसमें देश की सभी वरिष्ठ संस्थाओं के पदाधिकारी मंथन करेंगे। बताया गया कि इसमें विभिन्न संस्थाओं को प्रत्यक्ष पत्र भेजकर और कॉल करके निमंत्रित किया गया है। समाज पर संकट का समय है, संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी है आकर इस मसले पर आवाज उठाने की या रास्ता निकालने की। आपका कोई भी निजी कार्यक्रम, या दूरी, या अन्य कोई भी कारण न बताते हुए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को उपस्थित रहना होगा।
इन संस्थाओं को दिया है आमंत्रण
चिंतन बैठक में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली, श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी, श्री श्वेतांबर जैन स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस, जीतो, श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा, दिगंबर जैन महासमिति, श्री दिगंबर जैन महासमिति, भारतीय जैन संगठना, विश्व जैन संगठन, ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फाउंडेशन, श्री दिगंबर जैन दक्षिण भारत महासभा, मारवाडी युवा मंच, महावीर इंटरनेशनल, राष्ट्रीय जैन सेना, भारतीय जैन मिलन, भारत जैन महामंडल, जिओ इंटरनेशनल, जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, दक्षिण भारत जैन सभा, जैन युवा संघटना बेळगांवी, विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ, अभा सामाजिक संस्थाएं, राष्ट्रीय समन्वय समिति, जैन सेना, जैन इंजीनियरिंग सोसायटी, वीर सेवा दल, भारतीय, जैन महासंघ, पुलक जन चेतना मंच, कर्नाटक जैन एसोसिएशन, भारतीय जैन मिलन, जैन एकता क्रांतिकारी मंच आदि को आमंत्रित किया गया। रविवार की मीटिंग के लिए जो भी सामाजिक जैन संस्था उपस्थित रहना चाहती है और इस लड़ाई का हिस्सा बनना चाहती हैं, अभी भी कृपया अपना नाम हमें भेज सकते है। किसका नाम उपर है, किसका नीचे, यह देखने के बजाय कौन लड़ने में आगे आएगा इस पर समाज ध्यान दे।













Add Comment