समाचार

व्यवस्थाओं के लिए बुलाई बैठक : मुनि श्री मोनसागर जी महाराज, मुनि सगरजी महाराज, मुनि श्री मुक्ति सागर जी महाराज का चातुर्मास नेमिनगर में


परम पूज्य मुनि श्री भूत बलीसागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री मोनसागर जी महाराज, मुनि सगरजी महाराज, मुनि श्री मुक्ति सागर जी महाराज का मंगलमय वर्षावास 2024 नेमिनगर में होने जा रहा है। इस संबंध में समस्त समाजजन, महिला मंडल की बैठक बुलाई गई, जो नेमिनाथ देशना मंडप पर समाज के पदाधिकारियों के सानिध्य में सम्पन्न हुई। पढ़िए यह रिपोर्ट..


इंदौर। परम पूज्य मुनि श्री भूत बलीसागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री मोनसागर जी महाराज, मुनि सगरजी महाराज, मुनि श्री मुक्ति सागर जी महाराज का मंगलमय वर्षावास 2024 नेमिनगर में होने जा रहा है। इस संबंध में समस्त समाजजन, महिला मंडल की बैठक बुलाई गई, जो नेमिनाथ देशना मंडप पर समाज के पदाधिकारियों के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इसमें चातुर्मास को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया।

आहार व्यवस्था, नि वैयावृत्ति, विहार आदि कार्यों के लिए समाजजनों ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर कॉलोनी की समस्त महिला महा समिति, मण्डल, स्वाध्याय मंडल की सदस्याएं सहित सुदर्शन जटाले. डॉ. नेमीवंद जैन, मानक कासलीवाल, प्रवीण पाटनी, मोनू काला, इन्द्र सेठी, संदीप गंगवाल, राजेश बज, शैलेश अजमेरा आदि उपस्थित थे। अंत में गिरीश पाटोदी और अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page