समाचार

मीनाक्षी जैन राज्यसभा सांसद मनोनीत : जैन समाज में हर्ष का माहौल बधाइयों का दौर


भारत वर्षीय जैन समाज गौरवान्वित हुआ। केंद्र सरकार की ओर से मीनाक्षी जैन को राज्य सभा सांसद मनोनीत किया गया। इससे अब राज्यसभा में तीन जैन सांसद हुए। समाजजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दी है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। भारत वर्षीय जैन समाज गौरवान्वित हुआ। केंद्र सरकार की ओर से मीनाक्षी जैन को राज्य सभा सांसद मनोनीत किया गया। इससे अब राज्यसभा में तीन जैन सांसद हुए। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि मीनाक्षी जैन के मनोनयन से भारतवर्षीय जैन समाज में खुशी की लहर है। मीनाक्षी जैन के मनोनयन पर इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ जन डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन आदि समाजजनों ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

दद्दू ने बताया कि मीनाक्षी जैन राजनीति शास्त्री एवं इतिहास कार है। वर्ष 2020 में पद्मा श्री से सम्मानित गार्गी कालेज की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास पाठ्य-पुस्तक मध्ययुगीन भारत की लेखिका, देश के प्रभावशाली इतिहासकारों में से एक विदुषी महिला लेखिका हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page