मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ 25 सितम्बर को मंगल विहार कर जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचे। महाराज ससंघ का 26 सितंबर को प्रातः 6:30 बजे मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारूति स्टेट के लिए होगा । पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट
आगरा। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ 25 सितम्बर को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ मंगल विहार कर जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचे। जहां भक्तों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। उपाध्यायश्री ससंघ के मंदिर पहुंचकर मूलनायक भगवान शांतिनाथ एवं सभी प्रतिभाओं के दर्शन किए। उसके बाद भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। इस दौरान अवधपुरी सकल जैन समाज ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपाध्याय श्री के मंगल प्रवेश में जैन युवा परिषद के सदस्य चल रहे थे।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ का 26 सितंबर को प्रातः 6:30 बजे मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारूति स्टेट के लिए होगा। इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष राकेश जैन परर्देवाले, दीपक जैन, सुबोध जैन अजय जैन, अजीत जैन, पंकज जैन, अरविंद जैन, नीरज जैन जिनवाणी चैनल, बॉबी जैन, प्रमोद जैन, नानकचंद जैन पांडया, अमित जैन सेठी, शुभम जैन, सरिता जैन, रश्मि जैन, समस्त जयपुर हाउस जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment