समाचार

श्रावकों ने किया भव्य स्वागत : मधुनगर जैन मंदिर में हुआ मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल प्रवेश


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित अजय जैन के निवास से बैण्ड बाजों के साथ मंगल विहार कर आगरा के मधुनगर स्थित अमृतपुरी के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित अजय जैन के निवास से बैण्ड बाजों के साथ मंगल विहार कर आगरा के मधुनगर स्थित अमृतपुरी के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। उपाध्यायश्री ने मंदिर पहुंचकर मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ एवं सभी प्रतिभाओं के दर्शन किए।

इसके बाद भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मधुनगर जैन समाज ने गुरुवर के समक्ष श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपाध्यायश्री के मंगल प्रवेश में जैन युवा परिषद एवं ज्ञानोदय क्लब के सदस्य जैन ध्वज और जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में शामिल थे।उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का 9 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे मंगल विहार मधुनगर जैन मंदिर से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सदर बाजार के लिए होगा।

इस अवसर पर मुन्नालाल जैन, सुमित प्रकाश जैन, विशाल जैन, बॉबी जैन, पदमचंद जैन, वीरेंद्र जैन, अमित जैन, अजय जैन, मनोज जैन योगी, धर्मेंद्र जैन, शुभम जैन, छाया जैन, इंदु जैन सहित समस्त मधुनगर, छीपोटोला, राहुल विहार की सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page